
बेसन में हल्दी पाउडर , नरियल तेल मिलाकर गर्दन और हाथ-पैरों पर लगाने से कालापन दूर होता है।

बेसन में गुलाब जल और दही मिलाकर लगाने से डेड स्किन निकल जाती है।

बेसन में शहद, नींबू का रस मिलाकर लगाने से पिम्पल्स दूर होते हैं और रंगत निखरती है।

बेसन में हल्दी पाउडर और नींबू का रस मिलाकर लगाने से सन टैनिंग दूर होती है।

बेसन में टमाटर का पेस्ट मिलाकर लगाने से रिंकल्स से बचाव होता है। इससे स्किन का ग्लो बढ़ता है।

बेसन में शहद, हल्दी पाउडर मिलाकर लगाने से रिंकल्स से बचाव होता है।बेसन में कच्चा दूध मिलाकर लगाने से चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव होता है।

बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से रंग गोरा होता है और दाग- धब्बे दूर होते हैं।
