
1. वज़न कम करे
अंडे को एक बार खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती, जिससे आपका वजन संतुलित रहता है और यह वज़न नहीं बढ़ने देता। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अंडे के सफेद भाग को अपने आहार का हिस्सा बनाएं।
2. हड्डियों के लिए
अंडे में उच्च मात्रा में फास्फोरस, विटामिन-डी और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियां लंबे समय तक मजबूत रहें, तो अपने खानपान में अंडे को जरूर शामिल करें।
3. आंखों के लिए
अंडे का सेवन आपकी आंखों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। आंखों के लिए विटामिन-ए जरूरी है और अंडे में यह भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए, यह आंखों की रोशनी दुरुस्त रखने में काफी मदद करता है।
4. मस्तिष्क के लिए
अंडा मस्तिष्क के लिए बेहतरीन आहार माना जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड व विटामिन-बी12 होते हैं, जो आपके मस्तिष्क को काफी फायदा पहुंचाते हैं। इसलिए, अगर आपको अपना दिमाग तेज करना है, तो अंडे का सेवन जरूर करें।
5. ऊर्जा बढ़ाए
अंडे आपको ऊर्जा देने का भी काम करते हैं। अंडे को प्रोटीन का प्रमुख स्रोत माना गया है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। एक स्टडी में भी यह बात साबित हुई है कि अंडा खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।
6. मांसपेशियों के लिए
अंडा आपकी मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन पाया जाता है, जो आपकी मांसपेशियों के लिए काफी लाभकारी होता है। मांसपेशियां मजबूत करने के लिए अक्सर उबला अंडा खाने की सलाह दी जाती है।
7. कैंसर के लिए
अंडा कैंसर में भी फायदेमंद होता है। एक रिसर्च में यह साबित हुआ है कि अंडे में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। विशेषतौर पर, अंडे के पीले भाग में ट्रिप्टोफैन और टायरोसिन नामक एमिनो एसिड होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
8. कोलेस्ट्रॉल और हृदय का स्वास्थ्य
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंडा हृदय के स्वास्थ्य को भी ठीक रखने में मदद करता है। एक रिसर्च के दौरान कुछ हृदय के मरीजों को छह सप्ताह के लिए नाश्ते में दो अंडे खिलाए गए। परिणामस्वरूप, इनका कोलेस्ट्रॉल लेवल और ब्लड प्रेशर स्तर सामान्य रहा। इससे यह साबित हुआ कि अंडा खाने से दिल स्वस्थ रहता है।
9. रक्तचाप
रक्तचाप में भी अंडे खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। अंडा आपके रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। रक्तचाप कम करने के लिए अंडे का सफेद भाग खाना प्रभावी हो सकता है। एक शोध में भी यह बात साबित हुई है कि अंडे में रक्तचाप कम करने की क्षमता होती है।
10. गर्भावस्था
गर्भावस्था में अंडा खाना फायदेमंद माना जाता है। यह मां को पर्याप्त पोषण देता है और होने वाले बच्चे को जन्म के बाद स्वस्थ रखने में मदद करता है। अंडे में कोलिन होता है, जो बच्चे और मां के मस्तिष्क के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसलिए, ध्यान रहे कि आप अच्छी तरह पके हुए अंडे का ही सेवन करें।
11. बालों की ग्रोथ
अंडे के फायदे बालों के लिए भी होते हैं। बालों की ग्रोथ के लिए प्रोटीन काफी जरूरी है और अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसलिए, अंडे के सेवन से आपके बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।