
1. कब्ज़ से पीड़ित व्यक्ति को पानी का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए | पानी के अधिक सेवन से आँतों में मल जमा नहीं होता और कब्ज़ से राहत मिलती है |
2. खाना खाने के पश्चात् पपीते का सेवन कब्ज़ जैसी समस्याओं से छुटकारा प्रदान करता है |
3. सुबह खाली पेट व रात्रि को खाना खाने के बाद शुद्ध शहद का सेवन करना भी कब्ज़ से राहत देता है |
4. कब्ज़ से पीड़ित व्यक्ति को सुबह उठते ही अधिक से अधिक ताजा पानी का सेवन करना चाहिए व थोडा सैर के लिए घूमने जाना चाहिए
5. अंजीर का प्रयोग पुरानी से पुरानी कब्ज़ में भी राहत प्रदान करता है | इसलिए यदि आप पुराने समय से कब्ज़ से पीड़ित है तो अंजीर का सेवन करना शुरू करें |
6. एक गिलास हल्के गरम पानी में के निम्बू निचोड़कर इसे रात्रि को सोते समय प्रयोग करें | इसके प्रयोग से पुरानी से पुरानी कब्ज़ भी धीरे-धीरे ठीक होने लगती है |
7. फाइबर को आँतों के लिए सबसे अच्छा माना गया है | जो व्यक्ति खाने में फाइबर की मात्रा अधिक लेते है उन्हें जीवन में कभी कब्ज़ की शिकायत नहीं होती | आइये जानते है फाइबर हमें किन-किन चीजों से प्राप्त होता है : हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, सेव के छिलके, नाशपाती के छिलके, मक्का , बिना छलनी के प्रयोग किया गया गेहूं का आटा, मूली , पत्ता गोभी , मटर , बादाम और किसमिस इन सभी में फाइबर अधिक मात्रा में होता है |
8. सुबह-सुबह खाली पेट घूमने जायें व हल्का व्यायाम और कपालभारती योगासन करें | समय में खाने का सेवन करें, कब्ज़ को जड़ से खत्म करने का यह सबसे अच्छा विकल्प है |
9. रात्रि को सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाना खाएं | खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर में न बैठे, थोडा दूर पैदल अवश्य चलें | कब्ज़ की समस्या थोड़ी गंभीर होने पर घर पर त्रिफला चूर्ण अवश्य रखें | रात्रि को सोते समय आधा चम्मच गुनगुने पानी से कभी-कभी सेवन कर सकते है |